Deoghar News : सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत, दो लोग घायल

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो युवक घायल हो गये.

वरीय संवाददाता, देवघर : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो युवक घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक, रिखिया थाना क्षेत्र में 12 अक्तूबर की रात हुई दुर्घटना में सोनवा गांव निवासी जिलेबी पुजहर का 22 वर्षीय पुत्र अशोक पूजहर उर्फ छोटू पूजहर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये उसका शव अंतिम संस्कार के लिए घर ले गये. उधर, दूसरी दुर्घटना सारवां थाना क्षेत्र में हुई, जिसमें बगीचा गांव निवासी प्रमोद पासवान व मिथिलेश पासवान घायल हो गये. घटना के बाद दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा वार्ड में भर्ती करा दिया गया. मामले की सूचना डॉक्टर ने बैद्यनाथधाम ओपी को भेज दी है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हाइलाइट्स रिखिया थाना क्षेत्र व सारवां थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना बिना पोस्टमार्टम कराये शव ले गये परिजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >