करौं. चार दिवसीय छठ व सूर्योंपासना का अनुष्ठान उदीयमान सूर्य को अर्घ देकर श्रद्धापूर्वक समापन हो गया. इस अवसर आसपास गांव के डिंडाकोली, चांदचौरा, कमलकर, पंचगड़ियां, बांधडीह, चौरवेरिया रान्हा, डुमरतर, तारापुरऔर प्रतापपुर, सिरसा, बसकुपी आदि गांवों से हजारों श्रद्धालुओं स्थानीय राजा पोखर, जयंती नदी एवं आसपास के तालाबों में भगवान सूर्य की पूजा अर्चना की. राजा पोखर छठ घाट को मनमोहक ढंग से सज्जा गया. सभी श्रद्धालु परिवार सहित बारी-बारी से सूर्य भगवान को अर्घ देकर महिलायें एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर पारिवारिक सुख-शांति की कामनाएं की. इस अवसर मंत्री हफीजुल हसन उपस्थित हो पूजा समिति के सदस्यों का उत्साहवर्द्धन किया. इसके पूर्व जिला परिषद सदस्य ललन सिंह, अंचल अधिकारी ऋषि राज थाना प्रभारी डी के भारती ,अध्यक्ष मंटू मंडल ने राजा तालाब छठ घाट का विधिवत उद्घाटन किया. हाइलार्ट्स : एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर पारिवारिक सुश-शांति की कामना की
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
