पाम संडे पर गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना सभा

मधुपुर के गिरजाघर में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित

मधुपुर. शहर के विभिन्न गिरजाघरों में खजूर रविवार के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया. शहर के भेड़वा स्थित पीएच मिशन चर्च, राजबाड़ी रोड स्थित संत कोलंबस गिरजाघर व बेलपाड़ा स्थित संत जोसेफ चर्च समेत अन्य गिरजाघरों में मसीह विश्वासी खजूर की डालियां लेकर पहुंचे. इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में महिला, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए. गिरजाघर में पादरी विश्वनाथ यादव ने कहा कि खजूर रविवार, जिसे दु:ख भोग रविवार भी कहा जाता है, के दिन मूल रूप से यह स्मरण किया जाता है कि प्रभु यीशु यहूदियों के जय-जयकार के बीच येरुसालेम में प्रवेश करते हैं. उन्होंने कहा कि सोमवार से दु:खभोग सप्ताह की पवित्र धर्मविधियां प्रारंभ होंगी और शनिवार रात जागरण की धर्मविधि में प्रभु के पुनरुत्थान को आनंदपूर्वक मनाया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि हमारी मुक्ति के इन महान रहस्यों में योग्यतापूर्वक भाग लेने के लिए चालीसा की अवधि में हम स्वयं को तैयार कर रहे हैं. हमें ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए कि प्रभु यीशु के दु:ख में हम दुखित हो सकें और उनकी मनोव्यथा को अनुभव कर सकें. उन्होंने प्रभु यीशु के वचनों को याद करते हुए कहा कि जब मैं पृथ्वी से ऊपर उठाया जाऊंगा, तो सबको अपनी ओर आकृष्ट करूंगा. खजूर रविवार के अवसर पर मसीही विश्वासियों ने गिरजाघरों में क्रूस रास्ता में शामिल होकर कलवरी पर्वत के मार्ग पर यीशु मसीह के उस क्रूस दु:खभोग का स्मरण किया, जो उन्होंने मनुष्यों के पापों के उद्धार के लिए सहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >