मधुपुर. बुढ़ैई थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में रविवार को अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान मधुपुर-गिरिडीह पथ के सुग्गापहाड़ी हॉल्ट के समीप नारायणपुर की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर को जांच के लिए रोका गया. जांच के दौरान रोके जाने पर चालक द्वारा पुलिस को देखते ही बालू लदे ट्रैक्टर को सड़क पर खड़ा कर भाग गया. पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाना ले आया. पुलिस ने वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना दी है. इसके बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
