मधुपुर कॉलेज परिसर में किया गया पौधरोपण

स्वच्छ वातावरण में ही व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है : नप अध्यक्ष

मधुपुर. कॉलेज में मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नप अध्यक्षा दरक्शां परवीन, महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ रत्नाकर भारती ने संयुक्त रूप से परिसर में फलदार पौधरोपण किया. इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ रत्नाकर भारती ने कहा कि केवल पौधरोपण मात्र से कार्य की समाप्ति नहीं समझ लेनी चाहिए, बल्कि पौधा लगाने के बाद उसकी समय-समय पर देखभाल करना भी आवश्यक है, ताकि पौधा बड़ा होकर वृक्ष बन सके. उन्होंने कहा कि इस मौसम में प्रत्येक विद्यार्थी को अपने घरों, पंचायत की खाली भूमि, सड़कों और नदियों के किनारे पौधरोपण करना चाहिए. नप अध्यक्षा ने कहा कि पौधों का मानव जीवन में बहुत महत्व है. पौधों के बिना जीवन अधूरा है. पेड़-पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अहम योगदान निभाते हैं. स्वच्छ वातावरण में ही व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है. इसलिए बीमारियों से बचाव के लिए भी अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए. मौके पर कॉलेज के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी व छात्र मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >