मधुपुर. छठ पर्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सौरभ कुमार के निर्देश पर मधुपुर थाना क्षेत्र में पैंथर (बाइक) दस्ता तैनात किया गया है. जो गली-मोहल्लों में गश्त लगाकर सुरक्षा सुनिश्चित करेगा. यह दस्ता उन संकरी गलियों में आसानी से पहुंच सकेगा, जहां बड़ी गाड़ियों का प्रवेश मुश्किल है. इस पहल से इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी. रविवार को सुबह से यह गश्ती दल थाने से रवाना हुआ और क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बनाने के लिए भ्रमण करता रहा. गश्त के लिए तैनात ये दो-पहिया वाहन सायरन और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों से लैस है. इस कदम से छठ पर्व पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
