रौनियार समाज के अध्यक्ष आशु व सचिव बने दीपक

रौनियार वैश्य समाज की हुई बैठक

मधुपुर. शहर के कुंडू बंगला स्थित निजी आवास परिसर में बुधवार को रौनियार वैश्य समाज की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता देवघर जिला संयोजक राम सेवक साह ने की. बैठक में संयोजक के द्वारा अध्यक्ष व सचिव पद के लिए प्रखंड स्तरीय चुनाव के लिए प्रस्ताव रखा गया, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए आशु प्रसाद गुप्ता व दीपक कुमार गुप्ता को सचिव पद के लिए चयन किया गया. सभी ने समाज की बेहतरी के लिए काम करने की बात कही. मौके पर वीरेंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, विनय गुप्ता, राजेश गुप्ता, बिनोद गुप्ता, प्रमोद भगत, अजय कुमार, कृष्ण मुरारी गुप्ता, महेश प्रसाद गुप्ता, सन्नी राज, बमशंकर गुप्ता समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >