मधुपुर. शहर के राजबाड़ी स्थित एक निजी आवास में लायन क्लब ऑफ मधुपुर की एक बैठक लायन शौकत नाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें आगामी सत्र 2025 – 26 के लिए अध्यक्ष व सचिव के चुनाव की तिथि निर्धारित की गयी. जहां सर्वसम्मति से 16 मार्च चुनाव कराने का निर्णय लिया गया. चुनाव लेकर एक तीन सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया. इसमें लायन महेंद्र घोष, लायन नरेश पटेल व लायन रामानुज मिश्रा शामिल है. इसी समिति की देखरेख में इस पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी. वहीं, बैठक में पूर्व में किये गए कार्यक्रम की समीक्षा की गयी. कोषाध्यक्ष लायन राजेश तिवारी ने आय-व्यय का लेख जोखा प्रस्तुत किया. मौके पर सचिव अटल चौरसिया, लायन सुरेश मिश्रा, लायन बिनोद लच्छीरामका, लायन सुमंत गुटगुटिया, लायन प्रेम पाठक, लायन दीपक जायसवाल, लायन विजय लच्छीरामका, लायन सुवेन्दु दा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
