पालोजोरी में रामनवमी पर निकाला गया भव्य जुलूस

पालोजोरी में रामनवमी का भव्य जुलूस निकला

पालोजोरी. प्रखंड क्षेत्र में रविवार को धूमधाम से रामनवमी का पर्व मनाया गया. इस अवसर पर पालोजोरी में रामनवमी का भव्य जुलूस निकला. पिछले वर्षों की तरह ही अंचल क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के अखाड़े में आए हजारों की भीड़ ने पूरे इलाके को राममय कर दिया. जुलूस में असना, बदियामोड़, नावाडीह, फार्मनावाडीह, नगरिया, बसबुटिया, खैरवा, पिपरा, कड़रासाल, टोरोजोरिया, अजनारी, ठेंगाडीह, दसियोडीह, पिंडरा, बेदिया, रघुवाडीह, बेनीडीह, सिमला, चंद्रायडीह सहित आसपास के दर्जनाें गांवों से लोगों का जुटान हुआ. सुरक्षा के लिए एहतियातन विद्युत आपूर्ति को बंद की गयी थी. रामनवमी के जुलूस में सबसे ज्यादा उत्साह युवाओं में देखने को मिला. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ियों ने आकर्षक खल का प्रदर्शन कर लोगों का भरपुर मनोरंजन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Uday kant singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >