मधुपुर. शहर के मीना बाजार स्थित गांधी मैदान में मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. इस दौरान भव्य पंडाल व लाइटिंग से पूरा परिसर आकर्षक लग रहा था. आने जाने वाले रास्ते को दूधिया रोशनी से सराबोर कार दिया गया. पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ मां काली की आराधना की गयी. पूजा पंडाल व आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया. देर रात तक श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा. पूजा को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष झूमा मुखर्जी, अरविंद सिन्हा, बबलू गोंड, विकास तिवारी, सोनू गुप्ता, राघव कुमार, गोकुल पासवान, अनूप मिश्रा, अंकित, सौरभ, राहुल जयसवाल, कुंज बिहारी मिश्रा, सत्यनारायण रवानी, दीपक पासवान, सुमित रजक, संदीप रजक, ओपेन घोष, उदय यादव, नमन, अर्जुन, निरंजन दास, अनीश आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
