देवघर के 335 से अधिक बच्चों को सीजीपीए-10

सीबीएसइ 10वीं के नतीजे घोिषत देवघर : सीबीएसइ 10वीं में देवघर के बच्चों ने पिछले साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है. अब तक मिली सूचना के अनुसार, देवघर के विभिन्न स्कूलों के करीब 333 बच्चों ने सीजीपीए-10 लाया है. देर रात तक देवघर के 16 स्कूलों की सूची उपलब्ध हो पायी थी, जिनके 333 […]

सीबीएसइ 10वीं के नतीजे घोिषत

देवघर : सीबीएसइ 10वीं में देवघर के बच्चों ने पिछले साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है. अब तक मिली सूचना के अनुसार, देवघर के विभिन्न स्कूलों के करीब 333 बच्चों ने सीजीपीए-10 लाया है. देर रात तक देवघर के 16 स्कूलों की सूची उपलब्ध हो पायी थी, जिनके 333 बच्चों को सीजीपीए-10 मिला है. देवघर के कुछ स्कूलों ने अपना रिजल्ट जारी नहीं किया है. देवघर में डीएवी सातर के सबसे अधिक 365 मंे से 63 बच्चों ने सीजीपीए-10 लाया है.
दूसरे स्थान पर आरके मिशन विद्यापीठ के 69 में से 55 छात्रों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया. इसके बाद तीसरे नंबर पर मदर्स इंटरनेशनल मधुपुर का रिजल्ट रहा. यहां के 42 बच्चों को 10 सीजीपीए मिला है. देश भर में पिछले साल के मुकाबले पांच फीसदी से से अधिक की गिरावट आयी है. इस साल 90.95 फीसदी बच्चे उतीर्ण हुए.
पिछले साल के मुकाबले झारखंड का रिजल्ट बेहतर
किस स्कूल के कितने
बच्चों को सीजीपीए-10
स्कूल सीजीपीए 10
गीता देवी डीएवी 63
रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ 55
मदर्स इंटरनेशनल मधुपुर 42
जसीडीह पब्लिक स्कूल 33
माउंट लिटेरा जी स्कूल 25
तक्षशिला विद्यापीठ 18
ब्लू बेल्स स्कूल 16
रेड रोज +2 स्कूल 14
इंडियन हैरिटेज, जसीडीह 13
सनराइज द्वारिका एकेडमी 11
आरकेवीवीएम जसीडीह 11
देवसंघ नेशनल स्कूल 10
जवाहर नवोदय विद्यालय 10
मॉडर्न पब्लिक स्कूल आठ
डीएवी चितरा चार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >