हेलमेट पहना हुआ सुनील ही था. यह भी जिक्र है कि एक माह पूर्व भी सुनील दास खाता खुलवाने के बहाने बैंक में आया था और आने-जाने का रास्ता भी पूछ रहा था. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 366/17 भादवि की धारा 395, 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. सुनील समेत अन्य अपराधियों की तलाश में देवघर जिला पुलिस की कई टीम को छापेमारी में लगाया गया है. घटना के बाद से ही लगातार एसपी ए विजयालक्ष्मी सहित एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय, मधुपुर एसडीपीओ अशोक सिंह, सहित कई थाना प्रभारी व पुलिस पदाधिकारी छापेमारी में जुटे हैं. बिहार के बांका जिलांतर्गत चांदन थाना क्षेत्र में भी कई राउंड छापेमारी की गयी. बावजूद घटना के 36 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस को अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है.
एसबीआइ बैंक डकैती: एफआइआर दर्ज, 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं, फिंगर प्रिंट से अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस
देवघर: एसबीआइ पीबी शाखा के प्रबंधक राजीव किशोर के बयान पर नगर थाना में बैंक डकैती की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले में सुनील दास सहित अन्य चार-पांच अज्ञात अपराधियों को आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी में प्रबंधक ने कहा है कि जेनरेटर ऑपरेटर दीपक दास ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि […]

देवघर: एसबीआइ पीबी शाखा के प्रबंधक राजीव किशोर के बयान पर नगर थाना में बैंक डकैती की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले में सुनील दास सहित अन्य चार-पांच अज्ञात अपराधियों को आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी में प्रबंधक ने कहा है कि जेनरेटर ऑपरेटर दीपक दास ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि उसका साला सुनील दास इस अपराध में शामिल था.
सीपीयू व वोल्ट से लिया गया फिंगर प्रिंट
डीआइजी अखिलेश झा के आदेश पर दो सदस्यीय फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट शुक्रवार सुबह में एसबीआइ पीबी शाखा पहुंचे. बैंक परिसर में अपराधियों द्वारा पटके गये सीपीयू समेत वोल्ट आदि से फिंगर प्रिंट का सैंपल कलेक्ट किया गया. आधे घंटे के अंदर एक्सपर्ट द्वारा फिंगर प्रिंट की रिपोर्ट भी एसपी को सौंप दी गयी. फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के तौर पर दुमका जिले के काठीकुंड थाना प्रभारी सचिन कुमार व पाकुड़ जिले के 2012 बैच के एसआइ बाबू वंशी साव एसबीआइ पीबी शाखा में पहुंचे. इन लोगों के सहयोग में नगर इंस्पेक्टर टीएन झा सहित नगर थाना के एसआइ कैलाश कुमार व जयदीप टोप्पो भी शामिल थे.