करंट लगने से एक युवक की मौत

देवघर/सारवां: हाइटेंशन तार की चपेट में आने से सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत दोंदिया पंचायत क्षेत्र में बुधवार को एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया. सारवां थानाध्यक्ष पीके यादव ने बताया कि वहां अॉन ड्यूटी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. […]

देवघर/सारवां: हाइटेंशन तार की चपेट में आने से सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत दोंदिया पंचायत क्षेत्र में बुधवार को एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया. सारवां थानाध्यक्ष पीके यादव ने बताया कि वहां अॉन ड्यूटी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम हरिनंदन राय (34) पिता स्व बृहस्पति राय है.

वह सारवां थाना क्षेत्र के दोंदिया पंचायत अंतर्गत गोपालपुर गांव का रहने वाला है. इस संबंध में मृतक के परिजन विद्यानंद राय ने बताया कि दोपहर बाद लगभग चार बजे हरिनंदन घर के समीप एक पेड़ काटने गया था.

थोड़ी देर बाद ग्रामीणों से सूचना मिली कि वह बिजली के तार की चपेट में आ गया है. स्थिति गंभीर देख पहले सारवां सीएचसी अौर उसके बाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की. पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी किये जाने के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >