15 दिनों में बनायें आधार व करायें सीडिंग

देवघर : सूबे की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शिक्षा विभाग के कार्यक्रम की समीक्षा की. समाहरणालय में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्कूलों के बच्चों का आधार कार्ड अगले 15 दिनों में सीडिंग करा लें. अगर बच्चों का आधार कार्ड नहीं बना है तो […]

देवघर : सूबे की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शिक्षा विभाग के कार्यक्रम की समीक्षा की. समाहरणालय में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्कूलों के बच्चों का आधार कार्ड अगले 15 दिनों में सीडिंग करा लें. अगर बच्चों का आधार कार्ड नहीं बना है तो 15 दिनों के अंदर आधार कार्ड बनाना सुनिश्चित करें.

अगर बच्चों के माता-पिता का आधार नहीं है तो इस आधार पर बच्चों का आधार नहीं बनेगा. इस बात से विद्यालय अथवा जिले के पदाधिकारी बचाव नहीं कर सकते हैं. बच्चों का आधार हर हाल में बनायें. जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एलडीएम के साथ समन्वय स्थापित कर कैंप के माध्यम से बच्चों का आधार कार्ड बनाना सुनिश्चित करें.

ताकि बच्चों को छात्रवृत्ति सहित अन्य लाभ डीबीटी के माध्यम से मिल सके. इस मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक सीवी सिंह, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के एपीओ सतीश मिश्रा, सहायक रविभूषण श्रीवास्तव, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >