कारखाना प्रबंधन ने थाने में की शिकायत

मधुपुर : ला-ओपाला आरजी लिमिटेड कारखाने को अस्थायी रूप से बंद करने के बाद प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक राहत अली ने थाने में शिकायत की है. जिसमें अज्ञात मजदूरों द्वारा जान मारने की धमकी व औद्योगिक शांति भंग करने का आरोप लगाया है. बताया गया कि शनिवार की शाम को वार्ता के बाद अज्ञात […]

मधुपुर : ला-ओपाला आरजी लिमिटेड कारखाने को अस्थायी रूप से बंद करने के बाद प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक राहत अली ने थाने में शिकायत की है. जिसमें अज्ञात मजदूरों द्वारा जान मारने की धमकी व औद्योगिक शांति भंग करने का आरोप लगाया है. बताया गया कि शनिवार की शाम को वार्ता के बाद अज्ञात मजदूरो ने प्रबंधन के लोगों के साथ धक्का-मुक्की की व प्रबंधन के विरोध में जमकर नारेबाजी की. अज्ञात मजदूरों ने यूनियन के अध्यक्ष शिवा दास व जियाउल हक के साथ भी धक्का-मुक्की की है. इसको लेकर जान माल की सुरक्षा व उचित कार्रवाई की मांग की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >