आस्था. पांच दिवसीय रामचरित मानस महायज्ञ शुरू कलश यात्रा में 251 महिलायें शामिल

जसीडीह : देवघर प्रखंड के राकूडीह जमनी गांव में पांच दिवसीय श्री श्री 108 रामचरित मानस महायज्ञ की शुरुआत हुई. जिसे लेकर शुक्रवार को गांव की 251 महिला श्रद्धालुओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली. यह काली मंदिर प्रांगण यज्ञ स्थल से निकल कर राकूडीह, जमनी राजासार गांवों का भ्रमण करते हुए अजय नदी के बिरनिया […]

जसीडीह : देवघर प्रखंड के राकूडीह जमनी गांव में पांच दिवसीय श्री श्री 108 रामचरित मानस महायज्ञ की शुरुआत हुई. जिसे लेकर शुक्रवार को गांव की 251 महिला श्रद्धालुओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली. यह काली मंदिर प्रांगण यज्ञ स्थल से निकल कर राकूडीह, जमनी राजासार गांवों का भ्रमण करते हुए अजय नदी के बिरनिया घाट पर पहुंची.

वहां पंडित नारायण पांडेय समेत अन्य पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर जलग्रहण किया. वापस यज्ञ स्थल पर आकर कलश शोभा संपन्न हुई. इस दौरान शोभा यात्रा में बैंडबाजे व उच्च ध्वनि यंत्रों के माध्यम से रामधुन बजता रहा.

क्षेत्र में भक्ति का माहौल व्याप्त रहा. यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन प्रवचनकर्ता निकेतन पंडित अनिल सिंह, नारायण पांडेय समेत अन्य की ओर से रामायण पाठ, हवन, आरती और प्रवचन का आयोजन किया जायेगा. यज्ञ को सफल बनाने के लिए अर्जुन ठाकुर, मुकेश मंडल, विनोद मंडल, हीरेंद्र मंडल, इंदर राउत व विजय मिश्रा समेत अन्य ग्रामीण लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >