साहिबगंज में हेमंत ने कहा
साहिबगंज : राज्य सरकार जमशेदपुर में बच्चा चोरी के नाम पर एक खास वर्ग के लोगों को टारगेट कर हत्या करवा रही है. गढ़वा व पूरे राज्य में आये दिन हत्या, दुष्कर्म हो रही है. राज्य में अपराध बढ़ा है. सरकार पर यह आरोप पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने शनिवार को साहिबगंज में प्रेस कांफ्रेंस कर लगाया है. उन्होंने कहा : केंद्र के भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना होगा.
बच्चा चोरी के नाम पर…
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद द्वारा 27 अगस्त पटना गांधी मैदान में आयोजित रैली में शामिल वह भी होंगे.
सिर्फ घोषणा की सरकार
बरहेट में बिजली-पानी की समस्या पर कहा कि दुमका व साहिबगंज में शहरी जलापूर्ति योजना शुरू की गयी थी. वर्तमान सरकार उस योजना को आगे नहीं बढ़ा रही है. भाजपा की सरकार सिर्फ घोषणा कर रही है. ट्रांसफॉर्मर खराब है. बरहेट के 52 बीघा तालाब का जीर्णोद्धार कराया था. हेमंत ने कहा: सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जायेगा. लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में भाजपा की गलत नीति का जवाब जनता दे चुकी है.
सांसद विजय हांसदा ने कहा कि बरहेट के कई इलाकों में प्राकृतिक आपदा से विद्युत बाधित थी. पदाधिकारियों से दिन-रात वार्ता करने के बाद कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल हो पायी. मुख्यमंत्री से भोगनाडीह में कहे थे कि इसी क्षेत्र से कोयला फरक्का भेजी जा रही है. एनटीपीसी से बिजली लेने से क्षेत्र में विकास होगा.
लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है. विकास के लिये हर संभव मदद व लड़ाई जारी रहेगी. मौके पर झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव, जिलाध्यक्ष एन इस्लाम, झामुमो के वरीय नेता सरफराज आलम, मंटा मंडल, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, कपिल दास, जेम्स किस्कू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
