वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव भी किया गया, जिसके बाद पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी. बल प्रयोग किये जाने के बाद सड़क जाम हट पाया. पथराव के दौरान जामा के थाना प्रभारी फगुनी पासवान, सिपाही निरंजन कुमार, संतोष कुमार, मुंशी सोरेन व जीतेन सोरेन घायल हो गये. इन पांचों को दुमका सदर अस्पताल में भरती कराया गया. थानेदार फगुनी पासवान को चेहरे पर चोट लगी है.
सड़क हादसे में पालोजोरी की महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम पुलिस पर पथराव
दुमका: दुमका-महारो मार्ग पर एनएच-114 ए में हरिपुर के पास एक ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत हो गयी. मृत महिला शिलवंती देवी पालोजोरी थानांतर्गत बगदाहा की रहनेवाली थी. वह अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही थी, इसी दौरान एक ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी. बेटा दूर […]

दुमका: दुमका-महारो मार्ग पर एनएच-114 ए में हरिपुर के पास एक ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत हो गयी. मृत महिला शिलवंती देवी पालोजोरी थानांतर्गत बगदाहा की रहनेवाली थी. वह अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही थी, इसी दौरान एक ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी. बेटा दूर जा गिरा, जबकि शिलवंती पहिये के नीचे आ गयी और उसका पूरा धड़ पहिये से कुचला गया, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया.
लाठी-डंडे के साथ सड़क पर उतरे लोग : हादसे के बाद ग्रामीणों का जबरदस्त आक्रोश दिखा. लोग सड़क पर लाठी-डंडे के साथ उतर आये और जाम कर दिया. पुलिस के जवानों को ग्रामीणों ने कई बार खदेड़ने की भी कोशिश की मगर सब बेकार साबित हुआ.