हंसकूप रुद्राश्रम में बन रहे शौचालय का विरोध

देवघर: बमबम बाबा पथ स्थित हंसकूप रुद्राश्रम में स्किल डेवलपमेंट इंडिया के तहत सभागार सहित शौचालय व दुकान के लिए भवन बनाया जा रहा है. इसके लिए संवेदक ने आश्रम की दुर्लभ व कीमती पेड़ काट दिये. इससे नाराज हंसकूप रुद्राश्रम के सदस्य भवेश झा, सूरज सरेवार, राजेश सरेवार आदि ने काम पर रोक लगाते […]

देवघर: बमबम बाबा पथ स्थित हंसकूप रुद्राश्रम में स्किल डेवलपमेंट इंडिया के तहत सभागार सहित शौचालय व दुकान के लिए भवन बनाया जा रहा है. इसके लिए संवेदक ने आश्रम की दुर्लभ व कीमती पेड़ काट दिये. इससे नाराज हंसकूप रुद्राश्रम के सदस्य भवेश झा, सूरज सरेवार, राजेश सरेवार आदि ने काम पर रोक लगाते हुए मजदूरों को भगा दिया. समिति के आधा दर्जन सदस्यों ने पंडा धर्मरक्षिणी सभा से इसकी आपत्ति जतायी है. समिति के राजू मिश्रा ने बताया कि हंसकूप रुद्राश्रम संतों व ऋषि-मुनियों का स्थल रहा है.

रुद्राश्रम की जमीन रुद्राश्रम के वरीय सदस्यों के नाम से है. वर्तमान में भी यहां संत-महात्माओं के लिए आवासन व भोजन की व्यवस्था मुहैया करायी जाती है. संतों की परेशानी को देखते हुए समिति ने पंडा धर्मरक्षिणी सभा से दो शौचालय बनवाने का आग्रह किया था. इसके कुछ ही दिन बाद काम शुरू हो गया. जूनियर इंजीनियर से संपर्क करने पर पता चला कि प्रधानमंत्री स्किल डेवलपमेंट इंडिया के तहत काम हो रहा है. समिति से बिना संपर्क किए काम शुरू कर दिया. इससे आश्रम के लोगों में नाराजगी है.

काटे दुर्लभ पेड़ : आरोप है कि भवन निर्माण के लिए संवेदक ने आश्रम में स्थित अर्जुन, आंवला, पलास आदि दुर्लभ प्रजाति के आठ से अधिक हरा पेड़ काट दिया है. इसकी लकड़ी भी गायब हो गयी है. संवेदक ने पेड़ काटने के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं लिया है.
बनना है दो मंजिला मकान : आश्रम की जमीन पर दो मंजिला मकान बनना है. इसमें नीचे दुकान, शौचालय, पेशाब घर व स्नानागार शामिल है. जबकि प्रथम मंजिल पर बड़ा सभागार बनने की योजना है. इसमें महिलाओं को स्किल लेवलपमेंट इंडिया के तहत विभिन्न चीजों का प्रशिक्षण दिया जायेगा. बताते चलें कि यह प्रशिक्षण भवन भवन सेंट्रल प्लाजा के सामने खाली पड़ी जमीन पर बनाया जाना था, लेकिन पुलिस एसोसिएशन के विरोध जताने पर हटा लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >