बगैर मुहर के ही केंद्र पर पहुंची अर्थशास्त्र की कॉपी

उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन आर मित्रा प्लस टू स्कूल देवघर ने जैक को भेजी रिपोर्ट देवघर/रांची : आर मित्रा प्लस टू स्कूल देवघर केंद्र में इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन चल रहा है. मंगलवार को मूल्यांकन के दौरान उत्तरपुस्तिका का बंडल खोलने पर पता चला कि ग्रेजुएट स्कूल फॉर वूमेन जमशेदपुर की इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र (वाणिज्य संकाय) […]

उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन
आर मित्रा प्लस टू स्कूल देवघर ने जैक को भेजी रिपोर्ट
देवघर/रांची : आर मित्रा प्लस टू स्कूल देवघर केंद्र में इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन चल रहा है. मंगलवार को मूल्यांकन के दौरान उत्तरपुस्तिका का बंडल खोलने पर पता चला कि ग्रेजुएट स्कूल फॉर वूमेन जमशेदपुर की इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र (वाणिज्य संकाय) विषय की उत्तरपुस्तिका बगैर मुहर लगाये ही भेज दिया गया है.
हेड एग्जामिनर द्वारा इसकी सूचना केंद्र निदेशक को दी गयी. इस दौरान करीबदस फीसदी उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कार्य भी पूरा कर लिया गया था. तत्काल केंद्र निदेशक ने झारखंड अधिविद्य परिषद के अधिकारी से दूरभाष पर संपर्क किया. जैक द्वारा तत्काल सभी बगैर मुहर लगी कॉपी को सील कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया. इसके बाद केंद्र निदेशक ने बगैर मुहर लगी उत्तरपुस्तिका से संबंधित रिपोर्ट भेजी है.
ग्रेजुएट स्कूल फॉर वूमेन जमशेदपुर के इंटर कॉमर्स अर्थशास्त्र विषय की कॉपी मूल्यांकन के लिए केंद्र पर भेजी गयी है. एक सौ कॉपी बिना मुहर लगाये भेज दी गयी है. इसकी सूचना तत्काल जैक के अधिकारी को दी गयी. निर्देशानुसार सभी उत्तरपुस्तिका को सील कर रख दिया गया है. जैक को इस बारे में रिपोर्ट भेज दी गयी है.डॉ शंकर प्रसाद सिंह, केंद्र निदेशक सह प्रधानाध्यापक, आरमित्रा प्लस टू स्कूल देवघर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >