अपराधियों ने रेलवे ट्रैक पर रखा पत्थर, मालगाड़ी टकरायी दुर्घटनाग्रस्त होने से बची सियालदह-बलिया एक्स.

मधुपुर: रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीटांड़ व जामताड़ा के बीच रेलवे पोल संख्या 257/19 के पास अप लाइन पर अपराधियों ने रेलवे ट्रैक पर पत्थर रख कर एक बड़े हादसे को अंजाम देने का प्रयास किया. उस वक्त सियालदह बलिया एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने वाली थी. लेकिन कुछ ही देर बाद एक लोडेड मालगाड़ी गुजरी. जिससे […]

मधुपुर: रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीटांड़ व जामताड़ा के बीच रेलवे पोल संख्या 257/19 के पास अप लाइन पर अपराधियों ने रेलवे ट्रैक पर पत्थर रख कर एक बड़े हादसे को अंजाम देने का प्रयास किया. उस वक्त सियालदह बलिया एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने वाली थी. लेकिन कुछ ही देर बाद एक लोडेड मालगाड़ी गुजरी. जिससे ट्रेन को जोरदार झटका लगा और आवाज भी हुई.

मालगाड़ी सामान से लदे होने के कारण दुर्घटना नहीं हुई. घटना की जानकारी मालगाड़ी के चालक ने रेलवे प्रशासन को दी. इसके बाद रेल प्रशासन व आरपीएफ जामताड़ा के अधिकारी स्थल पर पहुंचे व मामले की जांच की.

जहां ट्रैक पर पत्थर रखे जाने की जानकारी मिली. बताते चलें कि इससे पूर्व भी दो बार मदनकाटा व विद्यासागर के बीच डाउन लाइन पर अपराधियों ने लोहा रख दिया था. साथ ही डेढ़ वर्ष पूर्व काशीटांड़ के पास अप लाइन पर रेलवे स्लीपर रख कर रात को पंजाब मेल को दुर्घटना ग्रस्त करने का प्रयास किया गया था. इसके अलावा तकरीबन बार अलग-अलग जगहों पर सैकड़ों की संख्या में पेंड्रोल क्लिप भी खोला गया.
असामाजिक तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखा था. इसमें किसी भी अापराधिक गिरोह का कोई हाथ नहीं है. मामले की छानबीन की जा रही है.
– पीके सिंह, इंस्पेक्टर इंचार्ज, जामताड़ा आरपीएफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >