एटीएम कार्ड से अवैध निकासी की प्राथमिकी

देवघर : सदर अस्पताल में कार्यरत नर्स धनबाद जिले के डिगुवाडीह निवासी नंदनी कुमारी के आवेदन पर नगर थाना में तीन दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी. मामले में अज्ञात व्यक्ति को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि पांच मार्च की रात्रि करीब नौ बजे वह तिवारी चौक के एटीएम में पैसे निकासी करने […]

देवघर : सदर अस्पताल में कार्यरत नर्स धनबाद जिले के डिगुवाडीह निवासी नंदनी कुमारी के आवेदन पर नगर थाना में तीन दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी. मामले में अज्ञात व्यक्ति को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि पांच मार्च की रात्रि करीब नौ बजे वह तिवारी चौक के एटीएम में पैसे निकासी करने गयी थी.

एक अज्ञात व्यक्ति चुपके से पीछे आकर खड़ा हो गया. उक्त व्यक्ति बकझक करने लगा. रुपया निकासी का प्रयास करने लगी तो नहीं निकला. कुछ ही देर बाद 9:13 बजे मोबाइल नंबर 7250966608 पर 16 हजार रुपये की अवैध निकासी का एसएमएस मिला. मामले में नंदनी ने एटीएम के सीसीटीवी फुटेज से आरोपित की पहचान करते हुए कार्रवाई किये जाने की मांग की है. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 218/17 भादवि की धारा 419, 420, 379 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >