आजसू पार्टी के नगर एवं प्रखंड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
मोहनपुर : प्रखंड के मलहरा गांव में आजसू पार्टी का नगर एवं प्रखंड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें समाज सेवा संगठन के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया. कार्यक्रम में आजसू पार्टी के प्रदेश समिति अध्यक्ष सुबोध प्रसाद ने कहा कि झारखंड अलग हुआ, लेकिन यहां के लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है. पूरे भारत को 40 प्रतिशत खनिज संपदा यहां रहते हुए भी झारखंड के लोगों के बीच गरीब एक बड़ी समस्या है. जो नहीं होना चाहिए. हम धनी प्रदेश में रहते हुए भी गरीब हैं. यहां ओबीसी को देखने वाला कोई नहीं है.
सरकार हमें आरक्षण का लाभ नहीं दे रही है. हम सब आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को आने वाले चुनाव में एक मत होकर समर्थन करें. इस अवसर पर कई सक्रिय सदस्य बनाये गये. इसके अलावा अरविंद यादव के बेहतर कार्य को देखते हुए उन्हें प्रखंड अध्यक्ष से जिला उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि प्रखंड अध्यक्ष बिरेन्द्र यादव, सचिव गौतम कुमार महतो, उपाध्यक्ष धनंजय रमानी, सह सचिव अनिल राउत को बनाया गया. प्रशिक्षण में अल्पसंख्यक एवं महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष सुनीता साह, जिला अध्यक्ष धुर्व प्रसाद साह, सुरेश प्रसाद महतो, राजा साहनी, प्रदीप कुमार चौधरी, मुन्ना सिंह, पूनम देवी, टीना कुमारी समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.
