मीट व्यापारियों ने डिप्टी मेयर का किया घेराव

देवघर : नगर निगम में मो अल्ताफ हुसैन के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक मांस व्यापारियों ने प्रदर्शन किया. उन्होंने मीट बिक्री पर रोक लगाने का विरोध जताया. इसी बीच कार्यालय से उतरते ही डिप्टी मेयर नीतू देवी का घेराव किया. उसने इंसाफ दिलाने की मांग की. डिप्टी मेयर को अपनी समस्या से संबंधित […]

देवघर : नगर निगम में मो अल्ताफ हुसैन के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक मांस व्यापारियों ने प्रदर्शन किया. उन्होंने मीट बिक्री पर रोक लगाने का विरोध जताया. इसी बीच कार्यालय से उतरते ही डिप्टी मेयर नीतू देवी का घेराव किया. उसने इंसाफ दिलाने की मांग की. डिप्टी मेयर को अपनी समस्या से संबंधित ज्ञापन सौंपा.

दुकान बंद होने से परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति होने की बात कही. डिप्टी मेयर ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा जताया. उनसे पांच मई तक इंतजार करने को कहा. डीसी के साथ बैठक में हुई बातों का हवाला दिया. इस अवसर पर उमर अली, मो जावेद, इनायत, सजाकत, गोरका, मो सलमान, परवेज, अजरुल हक, सलामत, ए हक, मो अब्दुल, मो मुख्तार, मो मंसूर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >