डीजीएमएस ने किया निरीक्षण

चितरा : तुलसीडाबर खदान में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत की सूचना पर शुक्रवार को डीजीएमएस उपनिदेशक वेणु गोपालास्वामी व सुरेश कुमार पड़ेरा ने चितरा कोलियरी के तुलसीडाबर खदान का निरीक्षण कर कोलियरी प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. डीजीएमएस के उपनिदेशक वेणु गोपालास्वामी ने कहा कि पूर्व में भी कोलियरी प्रबंधन को हाइवाल के […]

चितरा : तुलसीडाबर खदान में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत की सूचना पर शुक्रवार को डीजीएमएस उपनिदेशक वेणु गोपालास्वामी व सुरेश कुमार पड़ेरा ने चितरा कोलियरी के तुलसीडाबर खदान का निरीक्षण कर कोलियरी प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. डीजीएमएस के उपनिदेशक वेणु गोपालास्वामी ने कहा कि पूर्व में भी कोलियरी प्रबंधन को हाइवाल के नीचे काम करने से मना किया गया था. जब तक कोलियरी में हाइवाल की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है काम करने पर रोक लगा दी गयी है.

महाप्रबंधक पवन कुमार सिंह ने कहा कि डीजीएमएस द्वारा चितरा कोलियरी का निरीक्षण किया गया. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान क्या कमी पायी गयी. चितरा अतिथिशाला में मधुपुर एसडीओ कुंदन कुमार के अलावे अभिकर्ता बीबीपी सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >