निबंधित पत्र भेज माओवादियों के नाम पर मांगी रंगदारी
जसीडीह: शुक्रवार को थाना के चौकीदार समेत तीन लोगों से निबंधित पत्र भेजकर माओवादियों के नाम से साढे आठ लाख रूपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़ित चौकीदार सिद्धेश्वर तुरी सहित कैलाश तुरी व ग्रामीण दुखन तुरी ने बताया कि गुरूवार को बंका डाकघर के डाकिया ने तीनों लोगों को […]
जसीडीह: शुक्रवार को थाना के चौकीदार समेत तीन लोगों से निबंधित पत्र भेजकर माओवादियों के नाम से साढे आठ लाख रूपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़ित चौकीदार सिद्धेश्वर तुरी सहित कैलाश तुरी व ग्रामीण दुखन तुरी ने बताया कि गुरूवार को बंका डाकघर के डाकिया ने तीनों लोगों को अलग -अलग निबंधित पत्र लाकर दिया. पत्र में चैकीदार सिद्धेश्वर से दो लाख, दुखन तुरी से एक लाख और कैलाश तुरी से पचास हजार रूपये की मांग रंगदारी स्वरुप की गयी है.
धमकी भरे लहजे में कहा गया है कि अगर समय पर पैसे विहार के राजधानी होटल के करीब नहीं पहुंचाया गया तो उनलोगों की हत्या कर दी जायेगी. वहीं पत्र में भेजने वाले का नाम राजेश यादव लाहावन और तीन अलग -अलग मोबाईल नंबर लिखा हुआ है. इधर सूत्रों के अनुसार राजेश पर बिहार और झारखंड के अलग-अलग थाना में दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज हैं.
सूत्रों की मानें तो राजेश इलाज के क्रम में रांची रिम्स से फरार हो गया था. मामले की जानकारी पीड़ितों द्वारा मौखिक तौर पर थाना सहित वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दे दी गयी है. समाचार लिखे जाने तक मामले में थाना व पुलिस के वरीय पदाधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं.