. अलग-अलग गांवों से दो दर्जन युवक हिरासत में, करौं में सौहार्द बिगाड़ने का फिर प्रयास, प्रशासन सतर्क

मधुपुर: करौं थाना क्षेत्र के टेकरा व पाथरोल में दो अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने गुरुवार की रात रंग फेंक कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया. सूचना मिलते ही एसडीओ कुंदन कुमार, एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, मधुपुर सीओ संतोष कुमार सिंह, बीडीओ संतोष कुमार चौधरी, करौं सीओ अखिलेश कुमार व […]

मधुपुर: करौं थाना क्षेत्र के टेकरा व पाथरोल में दो अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने गुरुवार की रात रंग फेंक कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया. सूचना मिलते ही एसडीओ कुंदन कुमार, एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, मधुपुर सीओ संतोष कुमार सिंह, बीडीओ संतोष कुमार चौधरी, करौं सीओ अखिलेश कुमार व मधुपुर इंस्पेक्टर इंचार्ज विनोद कुमार आदि दोनों ही स्थलों में जाकर मामले की जांच की व कई गांवों में गश्ती की.

गुरुवार की रात भी अधिकारियों की अलग-अलग टीम बना कर पुलिस बल के साथ दोनों ही गुट के धार्मिक स्थलों पर कड़ी निगरानी की गयी. रात भर गश्ती के दौरान पुलिस ने करीब दो दर्जन युवकों को अलग-अलग जगहों से हिरासत में लेकर पूछताछ की.

उनके साथ दर्जन भर बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया. शुक्रवार को कागजातों की जांच, वाहनों से जुर्माना वसूली व पीआर बांड के बाद सभी को छोड़ा गया. बताते चलें कि इससे पूर्व करौं के बारा बहादुरपुर व मधुपुर के चांदमारी में धार्मिक स्थल की दीवार पर रंग व शराब के बोतल फेंक कर असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया था. इसके बाद थाना परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक कर लोगों से आपसी भाईचारा व शांति बनाये रखने की अपील की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >