बम निरोधक दस्ते ने की जांच

देवघर: महामहिम के आगमन को देखते हुए विशेष शाखा के एएसआइ जनार्दन मंडल के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता देवघर पहुंचा. यहां दस्ते ने महामहिम के कार्यक्रम स्थल से लेकर बाबा मंदिर, सर्किट हाउस आदि जगहों की जांच की. टीम रांची से रंजीत चौधरी के नेतृत्व में देवघर पहुंची है. टीम ने सर्वप्रथम हवाई अड्डा […]

देवघर: महामहिम के आगमन को देखते हुए विशेष शाखा के एएसआइ जनार्दन मंडल के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता देवघर पहुंचा. यहां दस्ते ने महामहिम के कार्यक्रम स्थल से लेकर बाबा मंदिर, सर्किट हाउस आदि जगहों की जांच की.

टीम रांची से रंजीत चौधरी के नेतृत्व में देवघर पहुंची है. टीम ने सर्वप्रथम हवाई अड्डा उसके बाद सर्किट हाउस, देवघर कॉलेज के अलावा बाबा मंदिर प्रांगण के चप्पे-चप्पे की जांच की.

सूत्रों के अनुसार, विभिन्न सड़कों व मंदिर से सटे आसपास के दुकानों की जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीम भी देवघर पहुंच चुकी है. बम निरोधक दस्ता में श्री चौधरी के अलावा कृष्ण मोहन उपाध्याय, मुकेश यादव, संजय राम, कालेश्वर राम, गोपाल दास शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >