देवघर : सड़क हादसे में चार की मौत, पांच घायल

!!देवघर से आशीष !! अहले सुबह देवघर-बासुकीनाथ मार्ग पर हिरनाटांड के समीप ट्रक-ऑटो की टक्कर में चार श्रधालुओं की मौत हो गयी. पांच घायलों को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है. सभी घायल बिहार अंतर्गत पश्चमी चम्पारन मोतिहारी जिले के मधुवन थानान्तर्गत स्मुनियान गांव के हैं. मृतकों में जगदेव भगत-45, […]

!!देवघर से आशीष !!

अहले सुबह देवघर-बासुकीनाथ मार्ग पर हिरनाटांड के समीप ट्रक-ऑटो की टक्कर में चार श्रधालुओं की मौत हो गयी. पांच घायलों को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है. सभी घायल बिहार अंतर्गत पश्चमी चम्पारन मोतिहारी जिले के मधुवन थानान्तर्गत स्मुनियान गांव के हैं. मृतकों में जगदेव भगत-45, मनीषा-18, श्री चंद्र प्रसाद-50 एवं एक अज्ञात 40 वर्षीय महिला शामिल है. घायल रवि रंजन, बारामती देवी, योगेन्द्र यादव, झूनू प्रसाद, धन्वन्ती देवी और ऑटो चालक योगेन्द्र यादव को अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है. उधर ट्रक को पुलिस ने चोपा मोड़ के समीप पकड़ लिया है. बताया जा रहा है कि सभी छोटी ऑटो पर सवार होकर पूजा करने बासुकीनाथ जा रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >