डंपर की टक्कर में दो ऑटो सवार घायल

देवघर : सत्संग-भिरखीबाद मुख्य पथ पर देवीपुर थाना क्षेत्र के खिरवातरी मोड़ पर डंपर गाड़ी ने एक ऑटो में पीछे से टक्कर मार दिया. घटना में भगवान टॉकीज के समीप निवासी रवि शेकर केसरी व ऑटो चालक भगलू साह घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल […]

देवघर : सत्संग-भिरखीबाद मुख्य पथ पर देवीपुर थाना क्षेत्र के खिरवातरी मोड़ पर डंपर गाड़ी ने एक ऑटो में पीछे से टक्कर मार दिया. घटना में भगवान टॉकीज के समीप निवासी रवि शेकर केसरी व ऑटो चालक भगलू साह घायल हो गये.

स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया गया. डॉक्टर ने दोनों घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद मामले की सूचना पुलिस सहायता केंद्र को भेज दी है. बताया जाता है कि उक्त ऑटो से रविशंकर बक्सा लेकर देवीपुर जा रहे थे. उसी दौरान पीछे से आ रही डंपर ने ऑटो में धक्का मार दिया. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >