मदर टेरेसा की सेवा से सीख लेने की जरूरत

देवघर: कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों के बीच बिलिवर्स चर्च जसीडीह द्वारा फूट वियर डिस्ट्रीब्यूटर प्रोग्राम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर स्टीफन मरांडी ने कहा कि लोगों की सेवा करना ही धर्म है. मदर टेरेसा से सीख लेनी चाहिए, जिन्होंने बिना स्वार्थ के गरीब व असहाय की सेवा की.जिसे लोग […]

देवघर: कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों के बीच बिलिवर्स चर्च जसीडीह द्वारा फूट वियर डिस्ट्रीब्यूटर प्रोग्राम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर स्टीफन मरांडी ने कहा कि लोगों की सेवा करना ही धर्म है.

मदर टेरेसा से सीख लेनी चाहिए, जिन्होंने बिना स्वार्थ के गरीब व असहाय की सेवा की.जिसे लोग आदर्श मानते है. महिला थाना प्रभारी प्रफ्फुलित कुजूर ने कहा कि कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए. 35 कुष्ठ रोगियों के बीच जूता बांटा गया.

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से की गयी. स्वागत भाषण फादर प्रेमलाल मरांडी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सिस्टर शैली कश्यप ने किया. कार्यक्रम का समापन प्रार्थना कर की गयी.मौके पर सिस्टर बैटी सिवी, फादर सिवी पाथरोज, फादर अरुणजूथ, आरजेडी के जिलाध्यक्ष नित्यानंद केशरी व अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >