जब अंपायर अपना हो, तो कमजोर टीम भी जीत जाती है : पूर्व सांसद

मधुपुर : पश्चिम बंगाल चुनाव पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने दी प्रतिक्रिया

मधुपुर. पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने मंगलवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जब चुनाव में अंपायर ही पक्षपाती हो जाये तो कमजोर टीम भी आसानी से जीत हासिल कर लेती है और बंगाल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि यह चुनाव ममता बनर्जी बनाम चुनाव आयोग के बीच सिमट गया था, जहां निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हुए. उन्होंने ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों के साथ-साथ सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी की भारी तैनाती का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे राज्य के हर कोने में चुनावी संतुलन बिगड़ गया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एसआइआर प्रक्रिया के तहत करीब 95 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाकर उन्हें मतदान के अधिकार से वंचित किया गया. साथ ही, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के मंत्री बंगाल में डेरा डाले रहे, जिससे चुनाव परिणाम प्रभावित करने की कोशिश साफ दिखती है. फुरकान अंसारी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव को धार्मिक रंग देने का प्रयास किया, जबकि बंगाल की सामाजिक सच्चाई इससे अलग है, जहां हिंदू-मुस्लिम सौहार्द बना हुआ है. उन्होंने कहा कि इसे किसी विचारधारा या जनता की जीत कहना गलत होगा और यह लोकतंत्र की बजाय चुनाव आयोग की जीत के रूप में देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >