Deoghar News : विकास योजनाओं की आधारशिला है जनगणना, युवा बनें ब्रांड एंबेसडर : डीसी

मंगलवार को सूचना भवन सभागार में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत स्व-गणना को लेकर कॉलेज छात्रों व स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : मंगलवार को सूचना भवन सभागार में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत स्व-गणना को लेकर कॉलेज छात्रों व स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें डीसी शशि प्रकाश ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार जैसी विकास योजनाओं की आधारशिला है. उन्होंने युवाओं से इस राष्ट्रीय अभियान में ‘ब्रांड एंबेसडर’ के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की, ताकि सटीक डेटा संग्रह सुनिश्चित हो सके.

डिजिटल और पेपरलेस होगी इस बार की जनगणना

डीसी ने जानकारी दी कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बनाया गया है. एक से 15 मई तक स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं और एक विशेष आइडी प्राप्त करेंगे, जिसका उपयोग सत्यापन के दौरान किया जायेगा. कार्यशाला के दौरान कॉलेज छात्रों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर स्व-गणना प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया. इस दौरान प्रतिभागियों ने इसकी बारीकियों को समझा और डिजिटल जनगणना के महत्व को जाना.

जिलेवासियों से भागीदारी की अपील

डीसी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें और प्रगणकों को सही एवं सटीक जानकारी देकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं. उन्होंने कहा कि जनगणना देश के भविष्य की योजना निर्माण की नींव है, इसलिए इसमें सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है. कार्यशाला में डीडीसी पीयूष सिन्हा, डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी व डीपीआरओ राहुल कुमार भारती मौजूद थे.

हाइलाइट्स

स्व-गणना को लेकर कॉलेज छात्रों व स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ कार्यशाला आयोजित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Sanjeet Mandal is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >