स्टेशन मास्टर्स की बैठक में संगठन, सुरक्षा और समन्वय पर जोर

मधुपुर: मधुपुर में वार्षिक सभा में बनी नयी रणनीति

मधुपुर. अखिल भारतीय स्टेशन मास्टर एसोसियेशन मधुपुर शाखा की वार्षिक आमसभा सह संरक्षा सेमिनार का आयोजन मंगलवार को मधुपुर रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया, जिसकी अध्यक्षता जगदीशपुर स्टेशन के प्रबंधक एमके वर्णवाल ने की. सेमिनार में उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती व सुचारु रूप से आगे बढ़ाने में अपनी सहयोग देने पर सहमति जतायी है. इस दौरान सभा में मधुपुर शाखा का पूर्ण गठन किया गया. इसमें तरुण कुमार को शाखा अध्यक्ष, प्रवीण कुमार को शाखा सचिव, गौरव कुमार को शाखा वित्त सचिव व राजकुमार मंडल को शाखा समन्वय के रूप में सर्वसम्मति से चयनित किया गया. इस अवसर पर पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि स्टेशन मास्टर रेल के संचालन एवं संरक्षा के वो स्तम्भ है, जिनके कंधों पर लाखों यात्रियों की सुरक्षा व राष्ट्र संपत्ति की सुरक्षा टिकी होती है. हम उस अनुशासन का प्रतीक है, जो रेल की पटरियों को आपस में जोड़े रखते हैं. मंडल अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती व गुणवत्तापूर्ण कार्यों के लिए सभी साथियों का आपसी समन्वय व निष्ठापूर्ण सहयोग आवश्यक है. तभी संगठन अपने उद्देश्य को पूरा करने में सफल हो पायेगा. वहीं, पूर्व जोनल सचिव संजीत जायसवाल ने कहा कि संपर्क, सहयोग, संगठन, संघर्ष एवं सफलता किसी भी संगठन की मजबूती और सुरक्षा की आधारशिला है. सेमिनार में आसनसोल मंडल के मंडल अध्यक्ष टीएन पंडित, वित्त सचिव आरके गोंड, पूर्व क्षेत्र सचिव संजीत कुमार जायसवाल, पवन कुमार, सुबोध कुमार, शाखा सचिव प्रवीण कुमार, सुरेश कुमार, आर के पांडेय, रवि शेखर, राज कुमार मंडल, गौरव कुमार, सुमित कुमार, अनिल कुमार, तरुण कुमार आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : नयी कमेटी में तरुण बने अध्यक्ष व प्रवीण सचिव अखिल भारतीय स्टेशन मास्टर एसोसियेशन की वार्षिक आमसभा सह संरक्षा सेमिनार आयोजित मधुपुर में स्टेशन मास्टर एसोसिएशन की नयी टीम का गठन रेल सुरक्षा पर मंथन, मधुपुर में स्टेशन मास्टर संघ की वार्षिक सभा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >