Deoghar News : जनता अब काम और विकास के आधार पर ही दे रही जनादेश : केंद्रीय मंत्री

बंगाल चुनाव में मिली जीत के बाद मंगलवार को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे बाबा मंदिर पहुंचे.

संवाददाता, देवघर : बंगाल चुनाव में मिली जीत के बाद मंगलवार को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे बाबा मंदिर पहुंचे. दोनों नेताओं को मंदिर परिसर स्थित काली मंदिर में सांसद के पुश्तैनी पुरोहित प्रमोद श्रृंगारी द्वारा विधिवत संकल्प कराया गया. इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों को बाबा मंदिर के गर्भगृह में ले जाया गया, जहां उन्होंने पंचोपचार विधि से बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की. पूजा के बाद दोनों नेताओं ने मां काली और बगलामुखी मंदिर में भी मत्था टेका. मंदिर से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री व सांसद ने पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में मिली प्रचंड जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और उनके नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है. साथ ही गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी रणनीति और संगठन क्षमता की भी सराहना की. दोनों नेताओं ने इसे लोकतंत्र, विकास और आम जनता की जीत करार देते हुए कहा कि देश की जनता अब काम और विकास के आधार पर ही अपना जनादेश दे रही है. मौके पर जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, भाजपा जिला महामंत्री अभयानंद झा, संजय यादव, हरिकिशोर सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. हाइलाइट्स पश्चिम बंगाल में जीत के बाद बाबा दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Sanjeev Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >