दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त, पूर्व थानेदार आने के बाद बनेगा इनवेंटरी

देवघर: मालखाना के जले सामान का मिलान करने के लिये दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति हो गयी है. जानकारी के अनुसार बीडीओ प्यारेलाल को दंडाधिकारी बनाया गया है. बीडीओ की मौजूदगी में मालखाना की इनवेंटरी बनायी जायेगी. पुराने इनवेंटरी की खोज की गयी लेकिन सूची नहीं मिल पाया. पुराने इनवेंटरी के लिये पूर्व नगर थाना प्रभारी को […]

देवघर: मालखाना के जले सामान का मिलान करने के लिये दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति हो गयी है. जानकारी के अनुसार बीडीओ प्यारेलाल को दंडाधिकारी बनाया गया है.

बीडीओ की मौजूदगी में मालखाना की इनवेंटरी बनायी जायेगी. पुराने इनवेंटरी की खोज की गयी लेकिन सूची नहीं मिल पाया. पुराने इनवेंटरी के लिये पूर्व नगर थाना प्रभारी को खबर भेज कर बुलाये जाने की तैयारी है.

मिली जानकारी के मुताबिक नगर थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी शिव कुमार पाठक से संपर्क कर बुलाया जा रहा है. उनके आने के बाद पुरानी सूची से मिलान कराया जायेगा. वहीं नगर थाना के मालखाना की नयी इनवेंटरी तैयार करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >