कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

पालोजोरी: पालोजोरी-जामताड़ा मुख्य सड़क के किनारे सगरभंगा के पास कार व बाइक की भिडंत में दो युवकों की मौत हो गयी व एक घायल हो गये. घटना मंगलवार सुबह आठ बजे के आसपास की है. जानकारी के अनुसार मारुति स्विफ्ट (पीबी 36 इ 7200) के हीरो होंडा मोटरसाइकिल (जेएच 15 सी 4301) में जोरदार टक्कर […]

पालोजोरी: पालोजोरी-जामताड़ा मुख्य सड़क के किनारे सगरभंगा के पास कार व बाइक की भिडंत में दो युवकों की मौत हो गयी व एक घायल हो गये. घटना मंगलवार सुबह आठ बजे के आसपास की है.

जानकारी के अनुसार मारुति स्विफ्ट (पीबी 36 इ 7200) के हीरो होंडा मोटरसाइकिल (जेएच 15 सी 4301) में जोरदार टक्कर मार देने से मोटरसाइकिल पर सवार पालोजोरी थानाक्षेत्र के खागा के तीन युवक बुरी तरह से जख्मी हो गये.

इलाज के लिये जामताड़ा ले जाने के क्रम में ही दो युवकों ने दम तोड़ दिया़ घटना से आक्रोशित लोगों ने खागा मुख्य सड़क को सात घंटे जाम कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >