नगर थाना का मालखाना खाक

देवघर: मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से महिला थाना में आग लग गयी. घटना में नगर थाना के पुराने मालखाना में रखे कई कांडों का प्रदर्श सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि जरूरी सामान जल गया. हालांकि अब तक स्पष्ट आकलन नहीं हो सका है. जले हुए व बची सामग्री के आकलन के लिये थाना द्वारा दंडाधिकारी नियुक्त […]

देवघर: मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से महिला थाना में आग लग गयी. घटना में नगर थाना के पुराने मालखाना में रखे कई कांडों का प्रदर्श सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि जरूरी सामान जल गया. हालांकि अब तक स्पष्ट आकलन नहीं हो सका है. जले हुए व बची सामग्री के आकलन के लिये थाना द्वारा दंडाधिकारी नियुक्त करने की मांग की गयी है. बताया जाता है कि आग का भीषण रूप हो गया था. मौके पर दमकल के साथ अग्निशमन विभाग के कर्मी पहुंचे किंतु पल भर में एक गाड़ी पानी खत्म हो गया. बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका. कुछ देर इंतजार के बाद फिर दूसरा दमकल पानी लेकर पहुंचा तब आग पर काबू पाया जा सका.

दिन में लगी आग
घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है. अचानक धुआं निकलता देख पीछे क्वार्टर में रहने वाले लोगों की नजर पड़ी. तब तक आग का रूप भीषण हो चुका था. सूचना महिला व नगर थाना प्रभारी को दी गयी. पहले थाने में रहने वाले पुलिस कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया. तब तक दमकल के साथ अग्निशमन विभाग के कर्मी पहुंचे.

करीब दस वर्षो का रिकॉर्ड जला
इस मामले में पुलिस विभाग के कोई अधिकारी स्पष्ट रूप से कुछ जानकारी देने में सक्षम नहीं हैं. बावजूद इससे इनकार नहीं किया जा सकता है कि वर्षो से मालखाना का चार्ज क्लीयर नहीं है. करीब दस वर्षो से अधिक का रिकॉर्ड मालखाना में पड़ा है. इसके अलावे कई कांडों का जब्त प्रदर्श व आवश्यक कागजात भी रखा हुआ था. कई कांडों में जब्त गोली, बम भी मालखाना में ही रखा था.

हो सकती थी बड़ी घटना
बगल में रहने वाले पुलिस परिवार सशंकित थे. आग से मालखाना में रखा कुछ सामान रह-रह कर विस्फोट कर रहा था. विस्फोट की वजह से मालखाना का छप्पर भी फट गया. वहीं दीवारों में भी दरार आ गयी. थाने में आग बुझाने का कोई विकल्प नहीं था. वहीं अग्निशमन यंत्र की भी व्यवस्था नहीं है. इस संबंध में प्रभात खबर ने सामाचार भी प्रकाशित किया था.

केबुल पंर से हुआ शॉट सर्किट
नगर पुलिस का दावा है कि थाने में शॉट-सर्किट केबुल पंर की वजह से हुआ है. दो दिनों से थाने के बगल स्थित बिजली पोल का केबुल आवाज के साथ स्पार्क कर रहा था. अगर समय रहते बिजली विभाग द्वारा ध्यान दिया गया होता तो शायद हादसा टल सकता था.

कहीं साजिश तो नहींघटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ थाना पहुंचने लगी. थाने में जुटे लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे थे. लोग साजिश से भी इनकार नहीं कर रहे थे. लोगों के बीच चर्चा थी कि घटना में साजिश भी हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >