फैलिन से सहमे लोग, आंधी-बारिश शुरू

देवघर: शनिवार को ओड़िशा में आया महा तूफान का असर देवघर के जन-जीवन पर भी पड़ा. तेज आंधी व बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी. जगह-जगह पेड़ की टहनियां टूटने से देवघर कॉलेज पावर सब स्टेशन का 33 केबी लाइन ब्रेक डाउन हो गया. साथ ही बैद्यनाथपुर पावर सब स्टेशन का फीडर संख्या 2 […]

देवघर: शनिवार को ओड़िशा में आया महा तूफान का असर देवघर के जन-जीवन पर भी पड़ा. तेज आंधी व बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी. जगह-जगह पेड़ की टहनियां टूटने से देवघर कॉलेज पावर सब स्टेशन का 33 केबी लाइन ब्रेक डाउन हो गया.

साथ ही बैद्यनाथपुर पावर सब स्टेशन का फीडर संख्या 2 में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही. आंधी व बारिश की वजह से कुछ देर के लिए जन-जीवन ठहर गया. शहर के कई हिस्सों मं अंधेरा पसर गया. पूजा-पंडालों में भक्तों की भीड़ भी ठहर सी गयी थी.

करीब डेढ़ घंटे के बाद झमाझम बारिश थमने के बाद लोग अपने-अपने घरों से निकलें. बिजली आपूर्ति ठप के दौरान पूजा-पंडालों की लाइटिंग व्यवस्था पूरी तरह जेनेरेटर पर टिकी रही. बाजार व स्वास्थ्य व्यवस्था भी काफी हद तक प्रभावित हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >