दिखेगी बैद्यनाथ मंदिर की महत्ता

देवघर: देवघर स्थित शिल्पग्राम में आइटीडीसी की ओर से झारखंड का पहला लाइट एंड साउंड सिस्टम स्थापित होगा. तकरीबन पांच करोड़ की लागत से बनने वाले इस सिस्टम को स्थापित करने का काम शुरू भी हो गया है. देवघर और यहां आने वाले तमाम पर्यटकों को एक माह बाद लाइट एंड साउंड सिस्टम का दीदार […]

देवघर: देवघर स्थित शिल्पग्राम में आइटीडीसी की ओर से झारखंड का पहला लाइट एंड साउंड सिस्टम स्थापित होगा. तकरीबन पांच करोड़ की लागत से बनने वाले इस सिस्टम को स्थापित करने का काम शुरू भी हो गया है.

देवघर और यहां आने वाले तमाम पर्यटकों को एक माह बाद लाइट एंड साउंड सिस्टम का दीदार होगा. इससे लालकिला और हैदराबाद की तरह शिल्पग्राम में आने वाले पर्यटक बाबा बैद्यनाथ मंदिर और देवघर की महत्ता से संबंधित प्रदर्शनी देख सकेंगे. केंद्रीय पर्यटन मंत्रलय ने देवघर में लाइट एंड साउंड सिस्टम के अधिष्ठापन की योजना इसलिए बनायी है, क्योंकि देवघर एक बड़ा पर्यटन स्थल है, बाबा मंदिर के अलावा, रिखिया आश्रम, श्रीश्री ठाकुर अनुकुल चंद, देवसंघ और बालानंद आश्रम सहित कई पर्यटन केंद्र हैं, जहां साल भर में एक करोड़ से भी अधिक पर्यटक आते हैं. आने वाले समय में लाइट एंड साउंड सिस्टम से शिल्पग्राम और देवघर की रौनक और बढ़ेगी.

विलंब से बढ़ी लागत
मिली जानकारी के अनुसार जब अरुण कुमार सिंह पर्यटन सचिव थे, तभी इस योजना को धरातल पर उतर जाना था. राशि स्वीकृत भी हुई. उस वक्त मात्र डेढ़ करोड़ की लागत से ही सिस्टम इंस्टाल हो जाता. लेकिन विभागीय पेच के कारण काम शुरू होने में विलंब हुआ. नतीजा हुआ कि अब इसकी लागत बढ़कर पांच करोड़ हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >