मलेरिया पदाधिकारी व संघ के जिला महामंत्री आपस में भिड़े

देवघर: सिविल सजर्न ने कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री सहित चार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति को रद्द कर दिया है. उसके बाद गुरुवार को शाम चार बजे करीब सीएस कार्यालय का माहौल गरम हो गया. मलेरिया पदाधिकारी डॉ रंजन सिन्हा व संघ के जिला महामंत्री अरुणानंद झा के साथ काफी देर तक बहस हुई. इसके बाद […]

देवघर: सिविल सजर्न ने कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री सहित चार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति को रद्द कर दिया है. उसके बाद गुरुवार को शाम चार बजे करीब सीएस कार्यालय का माहौल गरम हो गया. मलेरिया पदाधिकारी डॉ रंजन सिन्हा व संघ के जिला महामंत्री अरुणानंद झा के साथ काफी देर तक बहस हुई. इसके बाद नौबत हाथापाई तक पहुंचने से पहले ही कर्मियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया.

बताया गया कि सिविल सजर्न ने अरुणानंद झा, मनोज सिन्हा, अरुण कुमार सिन्हा एवं अनुप वर्मा की प्रतिनियुक्ति रद्द करने के लिए मलेरिया पदाधिकारी को पत्र डिस्पैच करने की जिम्मेदारी दी थी. मलेरिया पदाधिकारी ने डिस्पैच करने के लिए लेटर लिपिक को देने गये थे कि वहां पहले से मौजूद जिला महामंत्री से बहस शुरू हो गयी और नौबत हाथापाई तक पहुंचने से पहले कर्मियों ने बीच-बचाव कर मामले को आगे बढ़ने से रोका. इस संबंध में सिविल सजर्न के मोबाइल पर शाम 6:30 बजे संपर्क करने की कोशिश की गयी लेकिन संपर्क नहीं हो सका.

जिला महामंत्री अरूणानंद झा गलतफहमी के शिकार हो गये हैं. उन्हें शक है कि प्रतिनियुक्ति रद्द मैंने करवाया है. कर्मियों की प्रतिनियुक्ति रद्द सिविल सजर्न ने किया है. इसी मामले को लेकर बहस हुई थी.

डॉ रंजन सिन्हा , मलेरिया पदाधिकारी, देवघर

सीएस और मलेरिया पदाधिकारी ने अभद्र व्यवहार किया है. उन्होंने चार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति रद्द कर दी है. नाम है अनूप वर्मा, अरुणानंद झा, मनोज सिन्हा व अरूण सिन्हा. प्रतिनियुक्ति रद्द करने के पत्र पर सीएस कार्यालय के कर्मी पर दबाव डालते हुए पत्र पर हस्ताक्षर करवाया गया. कर्मी पत्र पर हस्ताक्षर नहीं करना चाह रहे थे. इन दोनों के खिलाफ संघ आंदोलन करेगा.

अरुणानंद झा, जिला महामंत्री, जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >