राजा मिश्र पर रंगदारी मांगने व चेन छिनतई की प्राथमिकी

देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के महेशमारा निवासी विश्वनाथ मंडल ने बिलासी टाउन निवासी राजन कुमार मिश्र उर्फ राजा मिश्र सहित एक अज्ञात पर गाली-गलौज कर मारपीट करने व रंगदारी मांगने की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी है. वहीं आरोपित पर श्री मंडल ने एक भर सोने की चेन छिनतई का आरोप भी लगाया है. […]

देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के महेशमारा निवासी विश्वनाथ मंडल ने बिलासी टाउन निवासी राजन कुमार मिश्र उर्फ राजा मिश्र सहित एक अज्ञात पर गाली-गलौज कर मारपीट करने व रंगदारी मांगने की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी है. वहीं आरोपित पर श्री मंडल ने एक भर सोने की चेन छिनतई का आरोप भी लगाया है. छीने गये सोने की चेन की कीमत उन्होंने करीब 25 हजार रुपये बतायी है.

इस संबंध में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिये उसके ठिकाने पर छापेमारी भी की किंतु वह फरार मिला. अब भी उसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस का अभियान जारी है. पुलिस के अनुसार विश्वनाथ का आरोप है कि घटना के दौरान राजा उससे मिला और यह कहते हुए अज्ञात की मदद से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी कि बंदरा मौजा में बहुत जमीन बेचा है. आपत्ति जताने पर मारपीट व गाली-गलौज किया.

वहीं रंगदारी की रकम नहीं देने पर जान मारने की धमकी भी दिया. जाते-जाते उसने श्री मंडल के गले में पहना सोने की चेन खींच लिया. सूचक ने पुलिस से जान बचाने की गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपित दबंग है. कभी भी उसे कुछ कर सकता है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है. देर रात तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >