जसीडीह: रेल प्रशासन एक ओर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रही है. वहीं दूसरी ओर दैनिक चलने वाली तूफान एक्सप्रेस, पूर्वा सुपर फास्ट, कोलकाता देवघर आदि ट्रेनेंरोजाना घंटों विलंब से चल रही हैं. लेकिन रेल प्रशासन इसे नजरअंदाज कर रही है. ऐसी हालत में यात्रियों को घंटों स्टेशन पर रह कर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 13040 डाउन जनता एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब सोलह घंटे, 13008 डाउन तूफान एक्सप्रेस दो घंटे तीस मिनट, 12304 डाउन पूर्वा सुपरफास्ट चार घंटे, 53140 कोलकाता जसीडीह छह घंटे, 53131 अप सियालदह मुजफ्फरपुर पैसेंजर एक घंटा विलंब से चली.
इतना ही नहीं तीन दिनों कोलकाता देवघर प्रतिदिन चार से पांच घंटे देर से चल रही है. वहीं डाउन जनता, तूफान, पूर्वा ट्रेन कई सप्ताह पूर्व से घंटों विलंब चल कर जसीडीह पहुंच रही है. ट्रेनों के विलंब से चलने पर मधुपुर, जामताड़ा, चितरंजन, आसनसोल, वर्धवान, कोलकाता आदि स्टेशनों के यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ा. जसीडीह स्टेशन पर भ घंटों यात्री ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर बैठे रहे.
