एक ही रात तीन घरों में चोरी

देवघर: नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ गया है. एक ही रात जून पोखर मुहल्ले में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया और हजारों की चोरी की. थाने में तीनों गृहस्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है. जिक्र है कि चोर सीढ़ी के रास्ते अंदर घुसा और […]

देवघर: नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ गया है. एक ही रात जून पोखर मुहल्ले में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया और हजारों की चोरी की. थाने में तीनों गृहस्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है.

जिक्र है कि चोर सीढ़ी के रास्ते अंदर घुसा और जमरुद्दीन के घर से नगदी 600 रुपये, अमरनाथ गुप्ता के घर से 2700 रुपये और राजा के घर से नगदी 2000 रुपये सहित अन्य सामान की चोरी कर ली है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है. इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >