दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला

देवघर : सीजेएम की अदालत में कटोरिया थाने के केंदुआटांड़ गांव निवासी गोमती देवी ने अपने पति मोहन यादव समेत नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है. कहा है कि 20 साल पहले उनकी शादी हुई थी. शादी के बाद तीन पुत्रों की मां बनी. इधर एक साल से दहेज में 50 हजार रुपये […]

देवघर : सीजेएम की अदालत में कटोरिया थाने के केंदुआटांड़ गांव निवासी गोमती देवी ने अपने पति मोहन यादव समेत नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है. कहा है कि 20 साल पहले उनकी शादी हुई थी.

शादी के बाद तीन पुत्रों की मां बनी. इधर एक साल से दहेज में 50 हजार रुपये तथा फ्रिज की मांग की जिसे नहीं देने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया. इसकी शिकायत थाना में दर्ज नहीं करने पर कोर्ट की शरण ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >