हजारों लीटर पानी बह रहा नाले में

देवघर: पीएचइडी विभाग की अनदेखी से हजारों लीटर पानी नाले में बहा रहा है. हजार रुपये के स्लुइस वल्भ खराब होने से प्रतिदिन छह हजार लीटर सप्लाइ वाटर नाले में बेकार बह रहा है. यह लगातार तीन दिनों से सुबह-शाम बरबाद हो रहा है. पीएचइडी मूक दर्शक बनी हुई है. डोमासी मुहल्ले स्थित पानी टंकी […]

देवघर: पीएचइडी विभाग की अनदेखी से हजारों लीटर पानी नाले में बहा रहा है. हजार रुपये के स्लुइस वल्भ खराब होने से प्रतिदिन छह हजार लीटर सप्लाइ वाटर नाले में बेकार बह रहा है.

यह लगातार तीन दिनों से सुबह-शाम बरबाद हो रहा है. पीएचइडी मूक दर्शक बनी हुई है. डोमासी मुहल्ले स्थित पानी टंकी से एक दर्जन मुहल्ले में पानी सप्लाई होता है. उसमें पांच स्लुइस वल्भ खराब हो गया है. इससे चाभी सेट नहीं कर रहा है. पानी बह कर नाले में जा रहा है. इससे लोगों में पीएचइडी के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है. लोगों का कहना है कि एक ओर लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. जबकि विभाग की उदासीनता के कारण तीन दिनों से पानी नाले में जा रहा है.

टंकी से कहां-कहां होता है पानी की सप्लाई

पूरब दिशा : डोमासी, राममंदिर मोड़, जून बांध, शिक्षा सभा चौक, चांदनी चौक, लक्ष्मीपुर चौक,
बैद्यनाथ लेन का कुछ हिस्सा

पश्चिम दिशा : बंपास टाउन, कास्टर टाउन, स्टेशन रोड, धोबी टोला, मोदी पट्टी, करनीबाग का कुछ हिस्सा

मैं रांची में था. गुरुवार शाम में देवघर आये हैं. अभी इस संबंध में जानकारी मिली है. 24 घंटे में स्लुइस वल्भ लगा दिया जायेगा. लोगों को पानी के लिए परेशानी नहीं होगी.

तपेश्वर चौधरी , कार्यपालक अभियंता, पीएचइडी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >