स्वास्थ्य अव्यवस्था पर बिफरे प्रमुख

देवघर: मोहनपुर प्रखंड सभागार में प्रमुख प्रतिमा देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभागों की समीक्षा के दौरान प्रमुख स्वास्थ्य विभाग अव्यवस्था पर बिफरीं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का कोई प्रचार-प्रसार नहीं किया जाता है. स्वास्थ्य मेला पखवारा की जानकारी जब मुझ तक नहीं पहुंची तो अन्य लोगों के बीच कैसे पहुंचा सकेगा. […]

देवघर: मोहनपुर प्रखंड सभागार में प्रमुख प्रतिमा देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभागों की समीक्षा के दौरान प्रमुख स्वास्थ्य विभाग अव्यवस्था पर बिफरीं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का कोई प्रचार-प्रसार नहीं किया जाता है. स्वास्थ्य मेला पखवारा की जानकारी जब मुझ तक नहीं पहुंची तो अन्य लोगों के बीच कैसे पहुंचा सकेगा. इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. इसका नतीजा है कि लक्ष्य के अनुसार बंध्याकरण नहीं हुआ. यह मेला पूरी तरह फ्लॉप हुआ. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं पर निरंतर मॉनिटरिंग की जरूरत है.

प्रमुख ने डॉ रंजन कुमार की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मोहनपुर सीएचसी परिसर में जब चहारदिवारी हो रही थी, उस समय प्रखंड कार्यालय को सूचना क्यों नहीं दी गयी. इसमें सीएचसी प्रबंधन की लापरवाही है. बैठक में बीपीएल राशन कार्ड का वितरण करने से पहले पंचायत समिति से प्रस्ताव पारित करने का निर्देश दिया गया.

केसीसी ऋण में 2498 आवेदक के मुकाबले महज 520 की स्वीकृति पर नाराजगी व्यक्त की गयी. बैठक में उपप्रमुख जेनुब बीबी, बीडीओ पीके ठाकुर, बीपीआरओ सुनंद कुमार व बीएओ राजेश्वर सिन्हा आदि थे. पंचायत समिति की बैठक के बाद बीडीओ ने बैंकर्स के साथ बैठक कर ऋण के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >