होटल रिलेक्स में आयकर सव्रे, मिली गड़बड़ी

देवघर: बुधवार की शाम आयकर विभाग की एक टीम सव्रे के लिए शहर के होटल रिलेक्स पहुंची. टीम का नेतृत्व आयकर परिक्षेत्र तीन के उपायुक्त एके सिंह कर रहे थे. इस दौरान टीम ने होटल की आय से संबंधित दस्तावेजों को खंगालने का काम शुरू किया. दर असल विभाग यह मानती है कि देवघर शहर […]

देवघर: बुधवार की शाम आयकर विभाग की एक टीम सव्रे के लिए शहर के होटल रिलेक्स पहुंची. टीम का नेतृत्व आयकर परिक्षेत्र तीन के उपायुक्त एके सिंह कर रहे थे. इस दौरान टीम ने होटल की आय से संबंधित दस्तावेजों को खंगालने का काम शुरू किया.

दर असल विभाग यह मानती है कि देवघर शहर में होटल व्यवसाय बहुत बढ़िया नहीं चल रहा है. बावजूद इसके होटल व्यवसायियों की ओर से आयकर रिटर्न दाखिल न होने से उनकी आय का आकलन आकलन में मुश्किल हो रही है. यही वजह है कि विभाग ने होटल व्यवसायियों की आय के संबंध में पड़ताल शुरू की है. इसी क्रम में होटल रिलेक्स से इसकी शुरुआत हुई है. जहां होटल मालिक द्वारा बुक्स ऑफ एकाउंट पेश नहीं कर सके और न व्यवसाय से संबंधित अप टू-डेट फाइल ही दिखा पाये. इसके लिए होटल मालिक ने पांच-छह घंटे का समय मांगा. हालांकि सव्रे के लिए टीम दोपहर 12 बजे ही होटल पहुंच चुकी थी.

परिवार के सदस्य कंपनी के सदस्य
कंपनी एक्ट के तहत होटल रजिस्टर्ड है. रजिस्ट्रेशन कागजात देखने से पता चला कि होटल मालिक ने अपने परिवार के सदस्यों को ही होटल प्रबंधन बोर्ड का सदस्य बना रखा है. इसलिए होटल में सभी तरह के कागजात रख पाने में मजबूरी गिनायी. काफी पूछताछ के बाद भी उन लोगों ने जरूरी कागजात पेश नहीं किया.

कौन-कौन थे टीम में : टीम में ओपी झा, गिरिडीह के आयकर पदाधिकारी आइजे रविदास, आयकर निरीक्षक राजकुमार व सुधीर सिन्हा, अनिल गुप्ता, सीनियर टीए शैलेंद्र कुमार, विनोद कुमार, अनिल कुमार, गणोश कुमार थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >