बिरजु को नगर व केके साहू को मधुपुर

देवघर : एसपी प्रभात कुमार ने विधि–व्यवस्था के ख्याल से पांच थाना प्रभारी व दो एएसआइ को इधर–उधर किया है. नव पदस्थापित थानेदारों को उन्होंने अविलंब नये जगह पर योगदान का निर्देश दिया. इस संबंध में पुलिस कार्यालय से अलग–अलग दो जिला आदेश निर्गत हुआ है. जिला आदेश के अनुसार केके साहू को नगर थाना […]

देवघर : एसपी प्रभात कुमार ने विधिव्यवस्था के ख्याल से पांच थाना प्रभारी दो एएसआइ को इधरउधर किया है. नव पदस्थापित थानेदारों को उन्होंने अविलंब नये जगह पर योगदान का निर्देश दिया. इस संबंध में पुलिस कार्यालय से अलगअलग दो जिला आदेश निर्गत हुआ है.

जिला आदेश के अनुसार केके साहू को नगर थाना से हटा कर मधुपुर का नया थाना प्रभारी बनाया है. उनकी जगह मोहनपुर के थाना प्रभारी बिरजु गंझू को नगर थाने का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. मधुपुर के थाना प्रभारी देवव्रत पौद्दार को जसीडीह का नया थाना प्रभारी बनाया गया है.

पुलिस केंद्र में पदस्थापित एसआइ अशोक कुमार को मोहनपुर का प्रभारी एसआइ मानिक चंद्र पांडेय को करौं थाना का नया प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावे एएसआइ अर्जुन सिंह लांगुरी को मोहनपु थाना एएसआइ महेश्वरी प्रसाद सिंह को नगर थाना में पदस्थापित किया गया है.

पांच इंस्पेक्टर को भी किया इधरउधर

देवघर. कार्यकाल पूरा होने पर जिले के पांच इंस्पेक्टर को भी एसपी ने इधरउधर कर दिया. मधुपुर के इंस्पेक्टर अजय सिंह को नगर इंस्पेक्टर, नगर इंस्पेक्टर एमआर भार्गव को सदर इंस्पेक्टर, सदर इंस्पेक्टर आरके सिंह को पालोजोरी इंस्पेक्टर, पालोजोरी इंस्पेक्टर राम मनोहर शर्मा को जसीडीह इंस्पेक्टर जसीडीह इंस्पेक्टर विनोद वर्मा को मधुपुर सर्किल का इंस्पेक्टर बनाया है. इस संबंध में भी अलग जिला आदेश निर्गत कर अविलंब नये स्थान पर योगदान का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >