देवघर : ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर देशभर के बैंक कर्मचारी एक दिनी हड़ताल पर रहेंगे. हालांकि इस संबंध में एसोसिएशन ने सरकार को विचार करने का अवसर दे रखा है. सरकार क्या निर्णय लेगी. इस पर संशय बरकरार है.
वार्ता विफल रहने पर कर्मियों का हड़ताल होगा. उक्त जानकारी देवघर जिला कर्मचारी संघ के महासचिव सह झारखंड स्टेट बैंक कर्मचारी एसोसिएशन के सह सचिव जीके जमुआर ने दी. उन्होंने बताया कि, हड़ताल की सफलता को लेकर कर्मियों से संपर्क साधा जा रहा है.
इसी क्रम में सोमवार को संध्या समय सिंडीकेट बैंक परिसर में बैंक कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक बैठक तय की गयी है जिसमें आगे की रणनीति बनायी जायेगी. साथ ही उपर से जो भी निर्देश मिलेगा. उसे अमलीजामा पहनाने का प्रयास किया जायेगा. हालांकि बंदी से निबटने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां चल रही है.
